फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi birthday today Congress President, PM Narendra Modi congratulates

73 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Mon, 09 Dec 2019 04:57 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Dec 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi birthday today Congress President, PM Narendra Modi congratulates
पीएम मोदी और सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं।

विज्ञापन


सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट किया, 'सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।'


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूं।

डीएमके नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed