चिकित्सकों ने सोनिया गांधी को प्रदूषण से बचने की सलाह दी, राहुल के साथ गोवा पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष
राष्ट्रीय राजधानी में भारी प्रदूषण से बचने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में पुराने संक्रमण के मद्देनजर चिकित्सकों ने कुछ दिन दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी गई है। इसके बाद दिल्ली से बाहर समय बिताने के लिए सोनिया गांधी अपने बेटे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गोवा के पणजी पहुंच गईं हैं। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
Goa: Congress interim president Sonia Gandhi and her son and party leader Rahul Gandhi arrive in Panaji.
Doctors had earlier advised Sonia Gandhi to spend time in a less polluted place: Sources pic.twitter.com/zxThQR20mH— ANI (@ANI) November 20, 2020विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई में रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर सोनिया के दिल्ली से रवाना होने की संभावना है। उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि गत अगस्त महीने में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से सोनिया गांधी चिकित्सा निगरानी में हैं और चिकित्सक उनके सीने में संक्रमण के लगातार बने रहने से चिंतित हैं। खासकर उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि दिल्ली में वायु प्रदषण की मौजूदा स्थिति उनकी सेहत के प्रतिकूल है।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सोनिया के चेस्ट में संक्रमण और अस्थमा बढ़ गया है और चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। सोनिया गांधी ऐसे समय दिल्ली से बाहर जा रही है जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर से ही आत्मचिंतन की मांग उठ रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं जहां से कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। फिर 12 सितंबर को वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए विदेश गईं थीं और उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी गए थे। इस कारण दोनों संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे।