फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonam Wangchuk praised ban of 59 Chinese app, appreciated, special appeal to public too

VIDEO: सोनम वांगचुक ने 59 चीनी एप के बैन को बताया सराहनीय, जनता से भी की खास अपील

Tue, 30 Jun 2020 05:58 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Jun 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sonam Wangchuk praised ban of 59 Chinese app, appreciated, special appeal to public too
सोनम वांगचुक - फोटो : Social Media

लद्दाख के चर्चित सामाजसेवी सोनम वांगचुक ने भारत सरकार द्वारा 59 चीनी एप्स पर लगाए गए प्रतिबंध की सराहना की है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक सामयिक और स्वागत योग्य कदम बताया है। वांगचुक ने एक नए वीडियो में सरकार का आभार जताते हुए भारतीय जनता से भी अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह कदम बॉयकॉट मेड इन चाइना का हिस्सा नहीं है बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है। यह हाल ही में देखा गया है कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में चीनी सरकार अपनी हिस्सेदारी वाली कंपनियों चाहे वो हुवाई हो या टिकटॉक, इनका इस्तेमाल दूसरे देशों के नागरिकों की जानकारी इकठ्ठा करने में करती है, इसलिए मुझे लगता है कि यह समय से उठाया गया कदम है।

विज्ञापन


वांगचुक ने कहा कि सरकार का सराहनीय कदम है लेकिन इसका बॉयकॉट मेड इन चाइना आंदोलन से कुछ लेना देना नहीं है क्योंकि यह आंदोलन पूरी तरह से जनता का है और जनता को इसे आगे बढ़ाना होगा। इसलिए अब जनता के सामने एक बड़ा आंदोलन है जिसमें हमें एक या दो साल में चीन के सॉफ्टवेयर से लेकर हार्डवेयर तक का बहिष्कार करना होगा और ऐसा सिर्फ सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में करना होगा।



वांगचुक ने आगे कहा कि सरकार जब कोई कदम उठाती है तो सामने वाली सरकार उसके खिलाफ जवाबी कदम उठाती है जिससे देश का नुकसान होता है लेकिन जब जनता किसी सामान को लेने से मना कर देती है तो दुनिया की कोई ताकत आपको वो सामान खरीदने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकती है क्योंकि ग्राहक भगवान होता है और फिर चीनी सरकार को देश की जनता के साथ राजा की तरह बर्ताव करना होगा और यहीं पर हमारे वॉलेट की ताकत दिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed