{"_id":"6326bf7d54ccde2a2546943f","slug":"sonali-phogat-death-case-cbi-and-forensic-officials-reach-nightclub-curlies-in-anjuna-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat Death Case: फॉरेंसिक विशेषज्ञ के साथ गोवा के नाइट क्लब पहुंची सीबीआई की टीम, जुटाएगी अहम सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonali Phogat Death Case: फॉरेंसिक विशेषज्ञ के साथ गोवा के नाइट क्लब पहुंची सीबीआई की टीम, जुटाएगी अहम सबूत
Sun, 18 Sep 2022 12:37 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:37 PM IST
सार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट 23 अगस्त 2022 की सुबह मृत पाई गई थीं। गोवा पुलिस इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करने का प्रयास कर रही थी। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर गोवा पुलिस को हत्या का केस दर्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनाली फोगाट मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी हर उस जगह की जांच कर रही है जो सोनाली फोगाट से जुड़ी है। इसी क्रम में आज सीबीआई और फोरेंसिक अधिकारी गोवा के अंजुना नाइट क्लब 'कर्लीज' पहुंचे और वहां लोगों से पूछताछ की। बता दें कि इससे पहले शनिवार को CBI की टीम गोवा के उस रिसॉर्ट में पहुंची जहां वह अपनी मौत से पहले रुकी थीं।
विज्ञापन
सीबीआई की दो टीमें कर रही जांच
सीबीआई अधिकारियों ने सोनाली के परिवार को बताया था कि इस मामले में सीबीआई की दो टीमें बराबर जांच कर रही हैं। शुक्रवार को एक टीम जहां सोनाली फोगाट के पैतृक गांव भूथन कलां पहुंची तो दूसरी टीम गोवा के अंजुना थाने पहुंची। दूसरी टीम ने अंजुना थाने से केस से संबंधित कई दस्तावेज लिए हैं।
विज्ञापन
23 अगस्त को सोनाली की हत्या कर दी गई थी
भाजपा नेता सोनाली फोगाट अपने पीए के साथ गोवा गई थी। 23 अगस्त 2022 की सुबह वह मृत पाई गई थीं। गोवा पुलिस इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करने का प्रयास कर रही थी। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर गोवा पुलिस को हत्या का केस दर्ज करना पड़ा। सुधीर सांगवान तथा सुखविंद्र के खिलाफ गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज दोनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद 31 अगस्त को गोवा पुलिस की टीम जांच के लिए हिसार पहुंची। चार दिन हिसार, एक दिन गुरुग्राम, एक दिन नोएडा में जांच के लिए पुलिस वापस लौटी। 11 सितंबर को हिसार में खापों की महापंचायत ने सरकार को सीबीआई जांच के लिए अल्टीमेटम दिया। 12 सितंबर को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने सीबीआई जांच के लिए लेटर लिखा। 15 सितंबर को सीबीआई ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
हरियाणा में सर्वखाप महापंचायत में दी गई थी आंदोलन की धमकी
हरियाणा के हिसार में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि सोनाली हत्याकांड की जांच सीबीआई को 23 सितंबर तक नहीं सौंपने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। खाप प्रतिनिधियों की मांग पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की सुरक्षा में दो महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिए थे।
अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया
गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हुई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गई। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।