{"_id":"6388e23998fd4c002507a3d5","slug":"son-omar-said-osama-bin-laden-tested-chemical-weapons-on-my-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Osama Bin Laden: कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण करता था ओसामा, लादेन के बेटे का बड़ा खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Osama Bin Laden: कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण करता था ओसामा, लादेन के बेटे का बड़ा खुलासा
Thu, 01 Dec 2022 10:49 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:49 PM IST
सार
Osama Bin Laden: उमर लादेन का बड़ा बेटा है जो अपनी मां के साथ फ्रांस में रहता है। उसने साक्षात्कार में दावा किया कि वह उस समय मजबूर था और उसने अपने पिता के साथ बिताए बुरे समय को भूलने की कोशिश की है।
विज्ञापन
ओसामा बिन लादेन
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका द्वारा मारे गए दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन ने अपने पिता से जुड़ा एक खुलासा है। उसने एक इंटरव्यू में बताया कि उसके पिता ओसामा उसको आतंकवादी बनाना चाहते थे, जब उमर बच्चा था तो ओसामा ने अफगानिस्तान में बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन
उमर लादेन का बड़ा बेटा है जो अपनी मां के साथ फ्रांस में रहता है। उसने साक्षात्कार में दावा किया कि वह उस समय मजबूर था और उसने अपने पिता के साथ बिताए बुरे समय को भूलने की कोशिश की है। बेटे उमर ने दावा किया है कि ओसामा बिन लादेन ने उसके कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण किया था।
विज्ञापन
मुझे ओसामा बिन लादेन बिल्कुल पसंद नहीं था
अपने पिता ओसामा बिन लादेन को याद करते हुए कहा कि वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन पिता होने के नाते वह प्रेम भी करता था। उसने अपना काम आगे बढ़ाने के लिए मुझे चुना था, जिसके लिए उसने मुझे ट्रेनिंग भी दी थी। उमर ने न्यूयॉर्क में 9/11 के आतंकवादी हमलों से कुछ महीने पहले अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ने का विकल्प चुना। आज वह एक पेंटर है, जिसकी पेंटिंग 8,500 पाउंड यानी (8 करोड़ से भी ज्यादा कीमत) में बिकती है।
विज्ञापन
मेरे पिता ने कभी भी मुझे अल-कायदा में शामिल होने के लिए नहीं कहा
उमर ने कहा कि मेरे पिता ने कभी भी मुझे अल-कायदा में शामिल होने के लिए नहीं कहा, लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि मैं उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए चुना गया बेटा था। जब मैंने कहा कि मुझे ये पसंद नहीं तो तो वह निराश हो गए। जब उमर से पूछा गया कि उन्हें क्यों लगता है कि उनके पिता ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना है, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, शायद इसलिए कि मैं अधिक बुद्धिमान था, यही वजह है कि मैं आज जीवित हूं।
अमेरिकी नेवी सील्स ने ओसामा बिन लादेन को मार दिया था
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उमर दो मई, 2011 को कतर में थे, जब उन्होंने यह खबर सुनी कि अमेरिकी नेवी सील्स ने उनके पिता की हत्या कर दी है, जो पाकिस्तान के एक सुरक्षित घर में छिपे हुए थे। अमेरिकी नेवी ने बिन लादेन के शरीर को उसकी मौत के 24 घंटे के भीतर सुपरकैरियर यूएसएस कार्ल विंसन से समुद्र में दफन कर दिया गया था। उमर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ओसामा के शव के साथ क्या किया। वे कहते हैं कि उन्होंने उसे समुद्र में फेंक दिया, लेकिन मुझे विश्वास नहीं होता।
उसने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने अपने पिता के लिए कोई आंसू नहीं बहाया, हां वह अपने पिता से प्यार करता था लेकिन उसको नफरत भी उतनी ही थी। उमर मार्च 1981 में बिन लादेन की पहली पत्नी नजवा से सऊदी अरब में पैदा हुए।