फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Son of Shinde faction MLA ‘kidnaps’ music company CEO at gunpoint in Mumbai; FIR registered

Mumbai: बिजनेसमैन का बंदूक की नोक पर अपहरण, शिंदे गुटे के विधायक के बेटे के खिलाफ हुई FIR दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 10:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने बताया कि कल गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है। वहीं, 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Son of Shinde faction MLA ‘kidnaps’ music company CEO at gunpoint in Mumbai; FIR registered
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक कारोबारी के अपहरण और पिटाई के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

10 से अधिक लोगों पर केस

मुंबई पुलिस ने बताया कि कल गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है। वहीं, 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

बताया जा रहा है कि मुंबई के गोरेगांव में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस में करीब 10 से 15 लोग अचानक से पहुंच गए और म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह का अपहरण कर लिया। एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

राजकुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ लोग कार्यालय में घुस आए और दहिसर में विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय ले गए। जहां विधायक के बेटे राज सुर्वे और अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने बंदूक दिखाकर पटना के मनोज मिश्रा को दिए गए बिजनेस लोन को चुकाने के लिए दबाव डाला। बाद में इस बारे में किसी से बात न करने भी धमकी दी। 

सांसद प्रियंका ने किया हमला

इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे खेमे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गद्दार गैंग के नवरत्न।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed