छत्तीसगढ़: अंधविश्वास के चक्कर में बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी मां की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा के रामाकछार गांव में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के झांसे में आकर अपनी मां की हत्या कर दी। इस घटना से आसपास के लोग भी सकते में हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मानें तो मां की जान लेने के बाद बेटा मां के शव से बहता खून पी रहा था।
सपने के बाद उठाया कदम
रीवांदह पारा में दिलीप लाल (25) ने सपने में देखा था कि उसकी मां उसके पिता और छोटे भाई के मौत का कारण है। इसके बाद उसने मां सुमरिया बाई (50) के डायन होने के शक में उसने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। कुछ समय पहले ही दिलीप के पिता रामू यादव उर्फ रामलाल और छोटे बेटे संदीप की मौत हुई थी। दोनों की मौत के बाद दिलीप तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ गया था। यहीं नहीं उसने अपने घर में साधना स्थली भी बना ली थी।
घटना 31 दिसंबर 2018 को सुबह करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। सपने के बाद बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर ह्त्या कर दी और जमीन पर बहता खून पीने लगा। पड़ोसी ने उसे ऐसा करते देख लिया मगर डर की वजह से वह चुप रही। गुरूवार को पड़ोसी ने ही मामले का खुलासा किया जिसके बाद परिजन और ग्रामीण रात 8 बजे समारिन बाई के साथ पाली थाना व चैतमा चौकी पहुंचे।