{"_id":"5df537338ebc3e8815290277","slug":"son-inlaw-raped-mother-inlaw-in-hyderabad-case-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में सास ने दामाद पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में सास ने दामाद पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
Sun, 15 Dec 2019 06:01 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Dec 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके दामाद के ही खिलाफ केस दर्ज किया है। दुष्कर्म का यह मामला हैदराबाद के पंजागट्ट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
48 साल की एक महिला ने शुक्रवार को अपने दामाद के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। एक अपार्टमेंट में अपनी बेटी-दामाद के साथ ही रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका दामाद शराब पीकर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी और दामाद ने इसका फायदा उठाया और सास के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।
विज्ञापन
Trending Videos
14 साल की लड़की से दुष्कर्म
वहीं हैदराबाद में एक 14 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है, आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। उसे पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।