फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Something big will happen: Whip to BJP MPs to be present in Rajya Sabha on February 8, wrote Twitter users

कुछ 'बड़ा' होगा: भाजपा सांसदों को व्हिप 8 फरवरी को राज्यसभा में हाजिर रहें, ट्विटर पर यूजर्स ने यह लिखा

Sat, 05 Feb 2022 01:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 05 Feb 2022 01:10 PM IST
सार

एक यूजर ने लिखा, 'कुछ खास नहीं होने वाला है।धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष संशोधन के लिए दबाव डाल सकता है। मुझे लगता है कि इसीलिए व्हिप जारी किया गया है।'

विज्ञापन
Something big will happen: Whip to BJP MPs to be present in Rajya Sabha on February 8, wrote Twitter users
BJP OFFICE - फोटो : social media

विस्तार

 भाजपा ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों से 8 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसे लेकर कयास लगने लगे हैं कि कुछ 'बड़ा' होने वाला है। उधर ट्विटर पर यूजर्स ने भी इसे लेकर टिप्पणियां की हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के आधिकारिक व्हिप में कहा गया है कि पार्टी के सभी राज्यसभा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार 8 फरवरी 2022 को राज्यसभा में कुछ बहुत महत्वपूर्ण कामकाज व पारित होने वाला है। इसलिए पार्टी के सभी सदस्य इस दिनांक को पूरे दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के कदमों का समर्थन करें। ' 
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा, 'कुछ खास नहीं होने वाला है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे। विपक्ष प्रस्ताव के खिलाफ संशोधन के लिए दबाव डाल सकता है। मुझे लगता है कि इसीलिए व्हिप जारी किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने कयास लगाया, 'यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसे पारित कराने के लिए संख्या की जरूरत है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गूगल के मुताबिक तीन-पंक्ति वाला व्हिप पार्टी की स्थिति के अनुसार उपस्थित होने और मतदान करने का सख्त निर्देश है। इसके उल्लंघन के सामान्य रूप से गंभीर परिणाम होंगे।' 

संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू हुआ है। यह 11 फरवरी तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed