फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   some Congress MP said they were not kept in the loop on the GST decision

जीएसटी पर बंटे कांग्रेस के राज्यसभा और लोकसभा सांसद

Wed, 03 Aug 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
some Congress MP said they were not kept in the loop on the GST decision
जीएसटी पर कांग्रेस में मतभेद - फोटो : PTI
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) पर कांग्रेस के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों में मतभेद सामने आए हैं। बुधवार को राज्यसभा में जीएसटी पास होने से पहले कांग्रेस ने अपनी सांसदों को व्हिप जारी किया और बिल पर 'शुभकामनाएं' दीं लेकिन उनके कुछ लोकसभा सांसद इससे नाराज हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी पर जिस तरह से कांग्रेस ने फैसला लिया, उस तरीके पर लोकसभा सांसद नाराज हैं।
विज्ञापन


संसद भवन में मंगलवार को  जब कांग्रेस के पी चिदंबरम और पूर्व कॉमर्स मिनिस्टर आनंद शर्मा पार्टी सांसदों को संशोधित बिल के बारे में बता रहे थे तो बैठक में लोकसभा के सांसदों ने अपनी नाराजगी जताई। नाराज लोकसभा सांसदों का कहना है कि उन्हें जीएसटी पर फैसला लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया और उनसे राय नहीं ली गई।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ सांसदों का कहना है कि अगर पार्टी को आखिरकार जीएसटी का समर्थन ही करना था तो वह आखिर दो सालों तक इसका विरोध क्यों  करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सांसदों ने कहा कि हम जनता के सामने जाकर क्या बताएंगे कि आखिर हमने इतने समय तक इसका विरोध करते हुए आखिर में समर्थन क्यों किया। कांग्रेस की इस बैठक में राहुल गांधी, वीरप्पा मोइली और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत दोनों सदनों के दर्जनों सांसद थे। जब सांसदों ने सवाल उठाए तो राहुल गांधी ने पी चिदंबरम और आनंद शर्मा को इस मामले पर सफाई देने के लिए कहा। हालांकि इस मामले पर आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, कुछ सावाल उठे थे और उन पर सफाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed