{"_id":"5d64d1f08ebc3e939d468b2f","slug":"soldier-shoots-army-officer-dead-and-later-kills-self-at-pallavaram-barrack-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने बैरक में अधिकारी को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फौजी ने बैरक में अधिकारी को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या
Tue, 27 Aug 2019 01:41 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के पल्लावरम बैरक में एक राइफलमैन ने सेना के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान सुस्त रवैया अपनाने के लिए दंडित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार देर रात करीब तीन बजे की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि हमे संदेह है कि राइफलमैन ड्यूटी के दौरान सुस्त रवैया अपनाने के लिए हवलदार द्वारा दंडित किए जाने से नाराज था। उसने पहले अधिकारी को गोली मारी और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'हमें संदेह है कि हवलदार द्वारा ड्यूटी के दौरान सुस्त रवैया बरतने के आरोप में राइफलमैन को सजा दिया जाने से वह भावनात्मक रूप से आहत हुआ।' रक्षा सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन