{"_id":"5793ef1c4f1c1bed43c4b6eb","slug":"soldier-s-wife-had-made-an-appeal-pm-modi-to-find-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रधानमंत्री जी पति को ढूंढने में मदद कीजिए’ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘प्रधानमंत्री जी पति को ढूंढने में मदद कीजिए’
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 24 Jul 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
लापता सैनिक की पत्नी
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अपनी यूनिट फिरोजपुर लौटते समय पंजाब मेल से 21 जुलाई की सुबह फरीदकोट से लापता हुए बाह के सैनिक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। सैनिक की पत्नी ने पति को ढूंढने की गुहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई है। वहीं, परिजन बेटे की कुशलता को लेकर परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जैतपुर के नहटौली गांव के विजय दीक्षित (24) पुत्र रिषीकेश दीक्षित फिरोजपुर में सेना की आर्टलरी कोर में बीते तीन साल से तैनात हैं। 20 जुलाई को दिल्ली में डाक देकर पंजाब मेल से फिरोजपुर लौटते समय 21 जुलाई को सुबह लगभग पांच बजे फरीदकोट से लापता हो गए। विजय दीक्षित से आखिरी बार उनकी पत्नी लक्ष्मी से बात हुई थी। दोनों की शादी इसी साल पांच मार्च को हुई थी। लक्ष्मी ने बताया कि पति ने दिवाली पर घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
लक्ष्मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे उनके पति को ढूंढने में मदद करें। इस सिलसिले में वह सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजेंगी। विजय दीक्षित के पिता और मां सिमरानी बेटे की कुशलता को लेकर चिंतित हैं। परिवारीजन शनिवार को फरीदकोट पहुंच गए हैं। वहां कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, फिरोजपुर यूनिट से सीओ ने सेना के जवान समीर कुमार को गांव भेजकर परिजनों को ढांढस बंधाया और जल्दी ही विजय दीक्षित को तलाश करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन