फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Solar scam sexual exploitation case Congress leader KC Venugopal questioned CBI asked questions

CBI Questioned Venugopal: केसी वेणुगोपाल से सीबीआई ने की पूछताछ, सौर घोटाले से जुड़े मामले में पूछे सवाल

Tue, 16 Aug 2022 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 16 Aug 2022 09:17 PM IST
सार

छह अलग-अलग FIR में पुलिस ने वेणुगोपाल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और अन्य नेताओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने राज्य सरकार की सिफारिश पर पिछले साल मामले को अपने हाथ में लिया था।

विज्ञापन
Solar scam sexual exploitation case Congress leader KC Venugopal questioned CBI asked questions
केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सौर घोटाले से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता मंगलवार को यहां सीबीआई के सामने पेश हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला 2012-13 का बताया जा रहा है। इससे पहले क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही थी। इसके बाद केरल में पिछली एलडीएफ सरकार ने मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह हुई पूछताछ
सीबीआई ने केरल के सनसनीखेज सोलर घोटाले की मुख्य आरोपी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल का बयान दर्ज किया है। हालांकि, यह पूछताछ बीते सप्ताह हुई थी। मामले से जुड़े अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


बीते साल सीबीआई ने हाथ में लिया मामला
जानकारी के मुताबिक, छह अलग-अलग FIR में पुलिस ने वेणुगोपाल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और अन्य नेताओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने राज्य सरकार की सिफारिश पर पिछले साल मामले को अपने हाथ में लिया था। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों में हिबी इडन, अडूर प्रकाश, विधायक एपी अनिल कुमार तथा भाजपा नेता एपी अब्दुल्ला कुट्टी शामिल हैं। कुट्टी के खिलाफ जब मामला दर्ज किया गया, तक वह कन्नूर से कांग्रेस विधायक थे। बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने चांडी और दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं पर यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। मामले में चांडी सरकार में मंत्री रहे कुछ लोगों और कांग्रेस-यूडीएफ के कई नेताओं पर भी आरोप लगे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया था वेणुगोपाल ने तत्कालीन पर्यटन मंत्री एपी अनिल कुमार के आवास पर उसके साथ यौन शोषण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed