फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Solar Industries Nagpur bags order to supply unmanned aerial vehicle Nagastra to the Indian Army

Nagastra: दुश्मन का हमला बेअसर करेगा 'नागास्त्र', इस्राइल को पीछे छोड़ भारतीय कंपनी ने हासिल किया सौदा

Sat, 22 Apr 2023 05:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 22 Apr 2023 05:56 AM IST
सार

नागास्त्र-1 आने के बाद अपना कोई नुकसान किए बिना दुश्मनों को खत्म करना काफी आसान हो जाएगा। यह पाकिस्तान व चीन जैसे देशों के बीहड़ इलाकों में भी दुश्मन की सेना का बड़ी आसानी के साथ सफाया करेगा। 

विज्ञापन
Solar Industries Nagpur bags order to supply unmanned aerial vehicle Nagastra to the Indian Army
Nagastra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव रहित विमान ‘नागास्त्र' भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ाने वाला है। नागपुर की भारतीय कंपनी को 450 विमानों का ठेका मिला है। एक साल के भीतर इसकी आपूर्ति करनी होगी। नागास्त्र-1 आने के बाद अपना कोई नुकसान किए बिना दुश्मनों को खत्म करना काफी आसान हो जाएगा। यह पाकिस्तान व चीन जैसे देशों के बीहड़ इलाकों में भी दुश्मन की सेना का बड़ी आसानी के साथ सफाया करेगा।

विज्ञापन


सोलर इंडस्ट्रीज नागपुर ने कहा कि उसे भारतीय सेना को मानवरहित हवाई यान (यूएवी) 'नागास्त्र' की आपूर्ति का ठेका मिला है और इस तरह इस्राइल तथा पोलैंड के प्रतिस्पर्धी उससे पीछे रह गए। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, 75 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री वाले ‘नागास्त्र-1’ में कई विश्वस्तरीय विशेषताएं हैं। यह सोलर इंडस्ट्रीज नागपुर की अनुषंगी इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है।
विज्ञापन


पीएसएलवी-सी 55 के जरिये दो वजनी उपग्रहों की लॉन्चिंग आज 
इसरो का पीएसएलवी-सी55 रॉकेट, श्रीहरिकोटा में शार के पहले लॉन्च पैड से शनिवार दोपहर 2:19 बजे लॉन्च होने केे लिए तैयार है। इसके जरिये सिंगापुर का 741 किलो का टेल ईओएस-2 सैटेलाइट और 16 किलो का ल्यूमो लाइट छोटा सैटेलाइट भेजा जाएगा। इन दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद इसरो द्वारा कक्षा में भेजे गए विदेशी उपग्रहों की कुल संख्या 424 हो जाएगी। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को देवी चेंगलम्मा मंदिर का दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed