{"_id":"5a6730c34f1c1b6e268b5d3f","slug":"sohrabuddin-case-cbi-to-oppose-pil-over-amit-shah-s-discharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहराबुद्दीन मामला: शाह की रिहाई पर दायर जनहित याचिका का विरोध करेगी CBI","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोहराबुद्दीन मामला: शाह की रिहाई पर दायर जनहित याचिका का विरोध करेगी CBI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Jan 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि वह सोहराबुद्दीन शेख के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आरोप मुक्त करने के उसके फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका (पीआईएल) का विरोध करेगी।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह बंबई लॉयर्स एसोसिएशन की तरफ से दायर पीआईएल में यहां की एक विशेष अदालत द्वारा शाह को आरोप मुक्त करने के 30 दिसंबर, 2014 के आदेश को चुनौती ना देने की सीबीआई की कार्रवाई को ‘गैरकानूनी, मनमाना और दुर्भावनापूर्ण’ बताया गया।
विज्ञापन
सीबीआई के वकील अनिल सिंह ने हाईकोर्ट में कहा, ‘हम याचिका का विरोध कर रहे हैं। आरोप मुक्त करने का आदेश दिसंबर, 2014 का है, इसे लेकर समयसीमा का मुद्दा है।’ जस्टिस एससी धर्माधिकारी और भारती डांगरे की एक खंडपीठ ने सीबीआई वकील के समय मांगने पर याचिका को लेकर जिरह सुनने के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने पीठ से कहा कि याचिका में हाईकोर्ट प्रशासनिक समिति से इस बात के भी रिकार्ड मांगे गए हैं कि मामले में शुरुआत में जिस सीबीआई जज को सुनवाई का जिम्मा सौंपा गया था, उनका ट्रांसफर क्यों किया गया।