फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   social media reaction on rahul gandhi speech in us

सोशल मीडिया में छाया राहुल का अमेरिका में दिया बयान, पढ़ें मजेदार ट्वीट्स

Wed, 13 Sep 2017 07:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Sep 2017 07:41 AM IST
विज्ञापन
social media reaction on rahul gandhi speech in us
अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में दिए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर मचे राजनीतिक घमासान के बाद अब सोशल मीडिया में भी जमकर बवाल मचा है। भारत में बढ़ रही हिंसा की घटनाओं को लेकर राहुल पर लोगों ने जमकर हमला बोला और विदेश में भारत की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया। राहुल का यह बयान अब सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगा है।
विज्ञापन


राहुल के पीएम बनने के बयान पर एक‌ यूजर ने कहा कि यूनेस्को ने इसे दशक का चुटकुला घोषित किया।
एक यूजर ने लिखा कि मनोरंजन पेशेवर के तौर पर भारतीय कार्टून के अमेरिका में पहुंचने पर बहुत खुश हूं। 
एक सवाल के जवाब में राहुल के पीएम बनने के बयान पर  एक यूजर ने कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा राहुल के भाषण पर किए गए ट्वीट पर कहा- बता दें कि राहुल गांधी कुछ दिनों की अमेरिका यात्रा पर हैं। जिसमें मंगलवार की सुबह अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में 'इंडिया एट 70'  विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय राजनीति पर कटाक्ष किया था।

राहुल ने देश में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताई थी और कहा था कि भारत में नफरत और हिंसा की राजनीति चल रही है। उन्होंने ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। राहुल ने यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कहा था कि देश को नफरत और हिंसा की राजनीति से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे हिंसा का दर्द खूब समझते हैं, क्योंकि उन्होंने इसी वजह से अपनी दादी और पिता को खोया था। राहुल गांधी ने कहा था कि, ''मेरी दादी और पिता को मैंने खोया है और मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।'' उन्होंने कहा, '' जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है। 

राहुल का यह बयान जल्द ही भाजपा के निशाने पर आ गया था। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed