{"_id":"5d6e3d448ebc3e017a20fb2f","slug":"social-activist-anna-hazare-admitted-to-a-hospital-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, फिलहाल तबीयत ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, फिलहाल तबीयत ठीक
Tue, 03 Sep 2019 05:55 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 03 Sep 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
अन्ना हजारे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक सहयोगी ने बताया कि हजारे ने सर्दी, खांसी और कमजोरी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अन्ना हजारे की तबीयत ठीक है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
तबियत खराब होने पर 82 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता को उनके गांव रालेगांव सिद्धी से पुणे के शिरूर तालुका के वेदांता अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बाद में उन्हें भर्ती किया गया। उनके एक सहयोगी ने बताया कि सर्दी के चलते उनके सीने में कुछ इंफेक्शन (संक्रमण) हो गया था, डॉक्टरों ने अब उनकी हालत ठीक बताई है।
विज्ञापन
उनके सहयोगी ने बताया कि हजारे को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इस साल जुलाई में सूचना के अधिकार अधिनियम में संशोधन को अनुमति देने के एक दिन बाद हजारे ने कहा था कि केंद्र सरकार इस कदम से भारत के नागरिकों को धोखा दे रही है।
विज्ञापन