{"_id":"5737af724f1c1bdd7f919987","slug":"so-could-not-open-insas-rifle-in-fornt-of-superintendent-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के सामने दारोगा नहीं खोल पाए इंसास राइफल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसपी के सामने दारोगा नहीं खोल पाए इंसास राइफल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 15 May 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
इंसास रायफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमान जी आप नक्सल सीओ है। आपके क्षेत्र के दरोगाओं को असलहा खोलना नहीं आता है। सिपाहियों के क्या कहने। हालत यही रही तो तमंचा वाला मार कर चला जाएगा। यह वक्तव्य है पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन का जो शनिवार को अहरौरा थाने का निरीक्षण करने आए थे।
विज्ञापन
यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीन दारोगाओं को पाया कि वह इंसास रायफल नहीं खोल पा रहे हैं। बतातें चलें कि नक्सल इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष भत्ता भी सरकार देती है। एसपी ने अक्षमता के चलते उपनिरीक्षकों को चेतावनी दी तथा आरक्षियों को अर्दली रूम का रास्ता दिखा दिया। वहीं शस्त्रागार अभिलेख, कारागार तथा सफाई सफाई के लिए हेड मोहर्रिर को पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन
अहरौरा थाने पर शनिवार की शाम संतरी क्या तीन दारोगा तक इंसास राइफल नहीं खोल सके। वहीं दूसरी ओर उपनिरीक्षक शैलेश राय ने एके 47, रामवंत यादव, श्रीराम यादव तथा कविंद्र यादव को एलएमजी के कुशलता पूर्वक खोलकर बांधने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विकट परिस्थितियों पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारा मकसद किसी को मारना या भयभीत करना नहीं। वरना अंग्रेज हुक ूमत की पुलिस व हममें क्या अंतर रह जाएगा।
अरविंद सेन, पुलिस अधीक्षक