फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Snowfall on the mountains will stop after two days weather department

Weather: दो दिन बाद बंद होगी पहाड़ों पर बर्फबारी; गलन से मिलेगी राहत, पारा धीरे धीरे बढ़ेगा

Sun, 04 Feb 2024 03:33 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:33 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह बताते हैं कि लगातार तीन बार एक साथ पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर सोमवार की रात से कम होना शुरू हो जाएगा। इस वजह से पहाड़ी इलाकों पर होने वाली बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते बिगड़े हालातो में सुधार होगा।

विज्ञापन
Snowfall on the mountains will stop after two days weather department
सड़क बहाली का कार्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले सप्ताह से जारी पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन बाद से कम होना शुरू हो जाएगा। इसके चलते पहाड़ों पर होने वाली न सिर्फ बर्फबारी रुकेगी बल्कि दिन और रातों के पारे में भी धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक साथ तीन विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी अभी मंगलवार तक जारी रह सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के भी आसार मंगलवार तक बने हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल रविवार के लिए उत्तर भारत के सभी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार के लिए उत्तर भारत के सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर का कुछ हिस्सा, चंडीगढ़, दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत राजस्थान में रविवार की सुबह से मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार और सोमवार को पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी जारी रहेगी। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार रात तक उत्तर भारत के इलाकों में इस तरीके के मौसम के बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह बताते हैं कि लगातार तीन बार एक साथ पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर सोमवार की रात से कम होना शुरू हो जाएगा। इस वजह से पहाड़ी इलाकों पर होने वाली बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते बिगड़े हालातो में सुधार होगा। हालांकि उनका कहना है कि मंगलवार से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के दर्ज होने का अनुमान है। दिन के पारे में भी दो से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर गिरी बर्फ तो पिघलेगी लेकिन इस दौरान हवाओं के तेज चलने का फिलहाल कोई अनुमान नहीं है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में पहाड़ों पर गिरी बर्फ के बाद चलने वाली हवाओं से होने वाली गलन नहीं पड़ेगी। लेकिन अभी न्यूनतम पारे और अधिकतम पारे की बढ़ोतरी के बाद भी ठंड कम नहीं होगी। हालांकि बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों और उससे लगते हुए मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव्स बनी रहेंगी। 


मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरे का असर फिलहाल बना रहेगा। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ अलग-अलग हिस्सों में सुबह शाम का कोहरा दिखेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार से लेकर इन इलाकों में गुरुवार तक घने कोहरे के असर हैं। हालांकि इसके अलावा गंगा के किनारे वाले इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed