{"_id":"5a1f240c4f1c1b8e698bedd1","slug":"snehlata-shrivastava-will-be-appointed-as-the-first-woman-secretary-general-of-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा की पहली महिला महासचिव होंगी स्नेहलता, 1 दिसंबर को संभालेंगी पदभार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा की पहली महिला महासचिव होंगी स्नेहलता, 1 दिसंबर को संभालेंगी पदभार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश काडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश काडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की पहली महिला महासचिव होंगी। श्रीवास्तव 1 दिसंबर को 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे वर्तमान महासचिव अनूप मिश्रा का जगह लेंगी। लोकसभा सचिवालय ने श्रीवास्तव की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है।
विज्ञापन
लोकसभा में यह पहला अवसर होगा जब महासचिव जैसे सर्वोच्च पद पर महिला आसीन होंगी। यह भी दिलचस्प संयोग है कि इस समय लोकसभा की स्पीकर भी महिला हैं। हालांकि राज्यसभा में रमा देवी महासचिव का पद संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 1982 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीवास्तव हाल ही में केंद सरकारक न्याय विभाग के सचिव पद से सेवानित्त हुई थी। उन्हें वित्त मंत्रालय और नाबार्ड में वरिष्ठ पदों पर कार्य करने का अनुभव है। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2018 तक का होगा।
विज्ञापन