फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani targets Rahul Gandhi during her one-day visit to Wayanad

दौरा: राहुल को उनके गढ़ में हराने वाली स्मृति ईरानी पहुंची वायनाड, कहा- मैं भागती नहीं हूं

Tue, 03 May 2022 08:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 03 May 2022 08:52 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने वायनाड के सांसद राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी नहीं हूं, मैं अमेठी से नहीं भागती। दरअसल उनसे पूछा गया था कि क्या वह वायनाड से चुनाव लड़ने पर विचार करेंगी, यदि उनकी पार्टी उनसे कहती है।

विज्ञापन
Smriti Irani targets Rahul Gandhi during her one-day visit to Wayanad
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram/smritiiraniofficial

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड का दौरा किया। यहां उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में बहुत कुछ काम नहीं किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां स्थानीय प्रशासन को जमकर फटकार भी लगाई। जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर अमेठी से भागने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि लगभग 1.35 लाख घरों में पानी के कनेक्शन की कमी, आदिवासियों में स्वास्थ्य के मुद्दों के लिए गैर-स्क्रीनिंग, उनके भूमि रिकॉर्ड का गैर-डिजिटलीकरण और कौशल विकास सुनिश्चित करने जैसी कई कमियां पाई गई हैं। इनको दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों के जीवन को आसान बनाने की जरूरत है, जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत और विकसित करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और वित्तीय सेवाओं जैसी सेवाओं को वहां के लोगों, विशेष रूप से सबसे गरीब लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने वायनाड के सांसद राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी नहीं हूं, मैं अमेठी से नहीं भागती। दरअसल उनसे पूछा गया था कि क्या वह वायनाड से चुनाव लड़ने पर विचार करेंगी, यदि उनकी पार्टी उनसे कहती है।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें आज पता चला कि जिले में लगभग 57,000 किसान ऐसे हैं जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है। इसके अलावा 1.35 लाख घरों में पानी के कनेक्शन नहीं है। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए आवास योजनाओं को लागू नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed