फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani slammed Congress leader Rahul Gandhi during her interaction with businessmen

Karnataka: 'केरल में बेगिंग और कर्नाटक में ठगिंग', स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर इस अंदाज में साधा निशाना, पढ़ें

Sat, 06 Apr 2024 12:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 12:03 PM IST
सार

वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, जबकी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी महासचिव एनी राजा को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी को लेकर स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है। 
 

विज्ञापन
Smriti Irani slammed Congress leader Rahul Gandhi during her interaction with businessmen
स्मृति ईरानी, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने केरल में कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए निशाना साधा। ईरानी ने कांग्रेस पर उसके इंडिया ब्लॉक सहयोगी भाकपा द्वारा चुनौती दिए जाने पर हमला किया।

विज्ञापन


वायनाड में त्रिकोणीय मुकाबला
दरअसल, वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, जबकी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी महासचिव एनी राजा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने केरल के अपने प्रमुख के सुरेंद्रन पर दांव खेला है।
विज्ञापन


वायनाड में विपक्ष में झगड़ा चल रहा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर्नाटक में भाजपा की चुनावी रैली के बीच व्यापारियों के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'विपक्ष का यह हाल है कि वायनाड में झगड़ा चल रहा है। वामपंथी दल कह रहे हैं कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश जाकर चुनाव क्यों नहीं लड़ते। लेकिन जब वही वामपंथी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली जाते हैं, तो वे राहुल गांधी को गले लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में गले मिल रही...
उन्होंने आगे कहा, 'कल केरल में मैंने कहा था कि दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग। मगर आज जो कांग्रेस का कर्नाटक में हाल चल रहा है तो दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग और कर्नाटक में ठगिंग यह हाल है।'
 

दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ
एनी राजा ने बुधवार को वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। भाकपा केरल में सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सहयोगी है। भाकपा और कांग्रेस जहां विपक्षी इंडिया ब्लॉक में साझेदार हैं, वहीं केरल में दोनों पार्टियां प्रबल दावेदार हैं और दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ अपने सबसे मजबूत उम्मीदवारों को खड़ा कर रही हैं।


स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है, जो देश की सबसे पुरानी पार्टी का गढ़ हुआ करती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed