Smriti Irani: 'दिवाली के बाद की सफाई अभी थोड़ी बाकी है', स्मृति ईरानी ने शेयर की मजेदार पोस्ट
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक एक्टिव इंस्टाग्राम यूजर हैं और अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी दिनचर्या के अपडेट साझा करती रहती हैं। इसी तरह इस बार भी उन्होंने एक मजेदार पोस्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रही है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, स्मृति ईरानी ने घर में दिवाली के पहले और बाद की साफ-सफाई को लेकर पोस्ट किया है।
आप भी पढ़ें मजेदार पोस्ट
ईरानी ने लिखा है कि फिर ले आया दिल… ये बात कि दिवाली के बाद की सफाई अब भी थोड़ी बाकी है। जब आप दुनिया में कहीं भी घूमते हैं लेकिन फिर आपको याद आता है कि अरे घर का काम तो अभी बचा हुआ है। दीवाली पूजा के लिए घर की सफाई के बाद ली गई तस्वीर।
इससे पहले गाड़ी में स्वेटर बुनते हुए तस्वीर साझा की थी
इससे पहले भी स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कानपुर से लखनऊ जाते समय जाम में फंसी नजर आती हैं और इस दौरान वह अपनी गाड़ी में स्वेटर बुनकर समय पास करती रहीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जिंदगी छोटी-छोटी खुशियों से खुशगवार बनती है।