फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani shares a meme on instagram, users troll rahul gandhi by asking him to eat almonds everyday

Smriti Irani: चुनावी माहौल के बीच स्मृति ईरानी का बदला अंदाज, मीम शेयर किया तो लोगों ने कर दिया राहुल को ट्रोल

Tue, 09 May 2023 11:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 May 2023 11:06 AM IST
सार

कुछ अन्य यूजर्स ने स्मृति ईरानी के इस मीम के जरिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी को वापस शो में लाने की अपील करने लगे।

विज्ञापन
Smriti Irani shares a meme on instagram, users troll rahul gandhi by asking him to eat almonds everyday
Smriti Irani - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक चुनाव की रैलियों के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने माहौल को हल्की बनाने की कोशिश करती दिखी। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक मीम शेयर की थी। उनके इस मीम को शेयर करते हुए एक घंटा भी नहीं हुआ था कि देखते ही देखते उनके इस मीम पर लाइक और कमेंट की बौछार होने लगी। 
विज्ञापन


स्मृति ईरानी का दिखा अलग अंदाज

स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एक प्रचलित भारतीय कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उलटा चश्मा के किसी एक एपिसोड की एक छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने सीरियल के दो मुख्य कलाकार दयाबेन और जेठालाल के दो वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में बादाम खाने के फायदे का जिक्र किया गया है। स्मृति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा- "कहानी का शीर्षक है- जिन्होंने फेरे लिए हैं, वे कृपया बादाम खाएं। #दयाबेन रॉक्स।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)



राहुल गांधी हो गए ट्रोल

स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए गए इस मीम पर लोगों ने जमकर ठहाके लिए। एक घंटे के भीतर ही इस पोस्ट को छह हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुका है। कुछ ने इस क्लिप पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी ट्रोल कर दिया।

एक यूजर ने राहुल गांधी को ट्रोल करते हुए लिखा- "मैम, इस बादाम को राहुल गांधी तक पहुंचा दो।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा- "राहुल गांधी को रोज बादाम खाना चाहिए।"

कुछ अन्य यूजर्स ने स्मृति ईरानी के इस मीम के जरिए दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी को वापस शो में लाने की अपील करने लगे। बता दें कि 2008 में शुरू हुए इस कॉमेडी सीरियल को लोग अभी तक पसंद करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed