{"_id":"5b77c02a42c792465b688750","slug":"sleeping-more-than-7-hours-can-be-severely-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते हैं 7 घंटे से ज्यादा ? तो हो सकते हैं गंभीर रूप से बीमार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोते हैं 7 घंटे से ज्यादा ? तो हो सकते हैं गंभीर रूप से बीमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
ज्यादा नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका दिन कैसा बीतेगा ये बहुत हद तक आपकी नींद पर निर्भर करता है। स्वस्थ और भरपूर नींद से ना सिर्फ आप तरोताजा रहते हैं बल्कि कई करह की बीमारियों से भी दूर रहते हैं। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सोना बहुत पसंद है तो सावधान हो जाइए क्योंकि ताजा शोध कहते हैं कि अगर नींद ज्यादा हो जाये तो गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में एक शोध प्रकाशित हुआ जिसने चौंकाने वाले तथ्य बताये हैं। एक सामान्य व्यक्ति का ज्यादा समय तक सोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि आप 7 घंटे से अधिक समय तक सोना भी पसंद करते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक सबित हो सकता है। एक शोध के मुताबिक जो लोग सात घंटे से ज्यादा सोते हैं तो वैसे लोगों के गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
स्ट्रोक्स का खतरा
इस अध्ययन में 33 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया। शोध से पता चला है कि अधिक नींद से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में ये भी दावा किया गया है कि जो लोग अधिक सोते हैं, उन्होंने कम व्यायाम किया, जिससे दिल से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। शोध में ये भी पाया गया है कि जो लोग रोजाना 7 से 8 घंटे के बीच सोते हैं, उन्हे बीमारी का कम जोखिम होता है। हालांकि, यह भी कहा गया था कि बीमारी और मृत्यु का जोखिम उन लोगों के लिए धीरे-धीरे बढ़ता है जो कम नींद लेते हैं।
विज्ञापन
49% ज्यादा हृदय रोग की संभावना
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के शोध के मुताबिक, जो रात में 9 घंटे तक सोते थे, उनकी मृत्यु दर 14 प्रतिशत बढ़ जाती है, जबकि जिनके पास 10 घंटे की नींद होती है, उनकी मृत्यु दर 47 फीसदी बढ़ जाती है । सबसे चौंकाने वाला तथ्य ये कि, जो 10 घंटे या उससे अधिक समय तक सोते हैं उनमें स्ट्रोक द्वारा मौत का खतरा 56 प्रतिशत बढ़ता है, जबकि हृदय रोगों का खतरा 49 प्रतिशत बढ़ता है।
इसलिए अगर आप भी घोड़े बेच के लंबी नींद सोने के शौकीन हैं तो जरा इस आदत से बचिए क्योंकि ये नींद आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं।