{"_id":"5ba31874867a557ff129caba","slug":"slashing-tax-on-oil-maharashtra-government-is-considering-to-increase-excise-duty-on-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के टैक्स में छूट देने को महाराष्ट्र सरकार ने तैयार किया नायाब फॉर्मूला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में छूट देने को महाराष्ट्र सरकार ने तैयार किया नायाब फॉर्मूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने तेल की बढ़ती कीमतों पर छूट देने का एक फॉर्मूला बनाया है। इसके तहत भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया जाएगा और इससे पेट्रोल और डीजल के टैक्स में छूट दी जाएगी। यह बातें एक अधिकारी ने बुधवार को बताई। राज्य उत्पाद विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पर लगने वाली ड्यूटी को साल 2013 से रिव्यू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'विचार है कि आईएमएफएल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया जाएगा। खासतौर से मिड-सेगमेंट शराब पर जिसकी बहुत ज्यादा खपत होती है। इससे सरकार को ज्यादा राजस्व प्राप्त होगा। इसके बाद हम पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स को घटा पाएंगे।' 2017 में बीयर पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में इजाफा हुआ था वहीं 2015 में देश में बनी और सैन्य कैंटीन में मिलने वाली शराब की ड्यूटी बढ़ी थी।
विज्ञापन
जब इस बारे में राज्य उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव वाल्सा नायर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आईएमएफएल पर ड्यूटी को रिव्यू करने के प्रस्ताव वाली फाइल अभी मेरे पास आनी बाकी है। इसलिए मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।'
विज्ञापन