Indian Army: दिवाली पर सैनिकों को खास तोहफा, शहीद सेना अधिकारी के दोस्तों ने भेजीं 300 किलोग्राम मिठाइयां
Indian Army: दिवाली पर कर्नल संतोष महादिक के सहपाठियों ने उनकी यूनिट के जवानों के लिए 300 किलोग्राम मिठाइयां भेजी हैं। कर्नल महादिक कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शहीद हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर कर्नल संतोष महादिक के सहपाठियों ने उनकी यूनिट के जवानों के लिए 300 किलोग्राम मिठाइयां भेजी हैं। कर्नल महादिक कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शहीद हो गए थे। मिठाइयां 41 राष्ट्रीय राइफल यूनिट को भेजी गईं, जिसका उन्होंने नेतृत्व किया था।
स्कूल के सहपाठियों ने शुरू की पहल
कर्नल महादिक ने महाराष्ट्र के सतारा के सैनिक से पढ़ाई की थी। यह पहल उनके इसी स्कूल के सहपाठियों ने की है। उनके एक सहपाठी ने कहा, ऐसा हम हर दिवाली पर करते हैं। इस बार हमने उनके उन साथी सैनिकों के बारे में भी सोचा, जो कठिन मौसम और सीमा पार के दुश्मनों का सामना करते हैं। हमें लगा कि इससे सैनिकों में एक अच्छा संदेश जाएगा, जो दिवाली अपने परिवार से दूर मनाते हैं।
कुपवाड़ा में शहीद हुए थे कर्नल महादिक
नवंबर 2015 में कुपवाड़ा में एक ऑपरेशन के दौरान कर्नल महादिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उनका निधन हो गया था। वह फुटबॉल के गोलकीपर, घुड़सवाल और मुक्केबाज के रूप में भी जाने जाते थे।
वायु सेना के विमान से भेजी गईं मिठाइयां
मिठाइयां चंडीगढ़ से श्रीनगर हवाई अड्डे पर वायु सेना के एक विमान में भेजी गई। यह पहल ऑपरेशन दिवाली का हिस्सा है, जिसमें उनके वे सहपाठी शामिल हैं, जो सक्रिय और सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी हैं। सीमा चौकियों पर मिठाइयों का वितरण सैनिकों में किया जाएगा। कर्नल महादिक को 2003 में उत्तर-पूर्व में ऑपरेशन राइनो के दौरान वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया था।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.