{"_id":"5da688338ebc3e93df4249a3","slug":"slab-of-building-collapsed-in-virar-and-rescue-officials-believe-five-year-old-girl-may-be-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पालघर में गिरा इमारत का स्लैब, फंसी पांच साल की बच्ची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पालघर में गिरा इमारत का स्लैब, फंसी पांच साल की बच्ची
Wed, 16 Oct 2019 08:32 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
पालघर में इमारत का स्लैब गिरा
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में मंगलवार रात को एक इमारत का स्लैब गिर गया। बचाव अधिकारियों का मानना है शायद पांच साल की एक बच्ची मलबे के अंदर दबी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि कोपरी इलाके के एक इमारत की चौथी मंजिल का स्लैब गिरकर तीसरी मंजिल पर गिर गया। जिसके कारण लड़की फंस गई।
विज्ञापन
बचाव कार्यों के लिए स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। एतहितायन कदम उठाते हुए इमारत में रहने वाले 80 परिवारों को वहां से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
