{"_id":"5b8bda1b42c79206ed67e576","slug":"skeleton-of-14-babies-have-been-found-in-kolkata-s-haridevpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोलकाता में एक खाली प्लॉट से मिले 14 नवजातों के शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दक्षिण कोलकाता में एक खाली प्लॉट से मिले 14 नवजातों के शव, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 02 Sep 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जमीन के एक खाली प्लाट से पुलिस ने 14 नवजात शिशुओं के शव बरामद किए हैं। यह घटना महानगर के दक्षिण स्थित हरिदेवपुर के एक खाली पड़े प्लाट की है। मजदूर वहां उगे जंगल को साफ कर रहे थे। उसी समय प्लास्टिक की थैलियों में रखे उक्त शव बरामद किए गए। पुलिस ने यहां रविवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजा राम मोहन राय सरणी स्थित कई बीघे के उक्त प्लाट की सफाई का काम चल रहा था। उसी समय मजदूरों को पहले प्लास्टिक की एक थैली मिली। उसे खोलते ही एक नवजात का शव नजर आया। उसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके की तलाशी लेने पर कुल 14 थैलियों में रखे शव बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ शवों को हाल में ही वहां फेंका गया था। लेकिन कुछ शव अब महज कंकाल ही बचे हैं।
विज्ञापन
इससे साफ है कि उनको महीनों पहले उस प्लाट में फेंका गया था। उस अधिकारी ने अंदेशा जताया कि इस मामले में आसपास सक्त्रिस्य अवैध रूप से गर्भपात करने वाले किसी गिरोह का हाथ हो सकता है। उसका कहना था कि लंबे अरसे से खाली प्लाट और यहां उगने वाले जंगल-झाड़ की वजह से सुरक्षित जान कर ही कोई उन शवों को यहां फेंकता रहा था।
कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी के अलावा पुलिस आयुक्त राजीव कुमार और दूसरे उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगा रही है कि एक साथ इतनी ज्यादा तादाद में नवजातों के शव वहां कैसे पहुंचे। इसके लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों को कहना है कि उस विशाल प्लाट में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रहता। ऐसे में अंधेरा ढलते ही वहां समाजविरोधियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। इस वजह से मोहल्ले के लोग भी शाम के बाद वहां से नहीं गुजरते।

#SpotVisuals: Skeleton of 14 babies have been found wrapped in plastic bags in Kolkata's Haridevpur. Police have started an investigation. #WestBengal pic.twitter.com/e8jp80rwRI
— ANI (@ANI) September 2, 2018