{"_id":"6060cfac643fe75af236e630","slug":"sixteen-staff-members-of-a-pub-at-bengalurus-new-bel-road-tested-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बंगलूरू में एक पब के 16 कर्मचारी पाए गए कोरोना संक्रमित, 470 बच्चे भी आए चपेट में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बंगलूरू में एक पब के 16 कर्मचारी पाए गए कोरोना संक्रमित, 470 बच्चे भी आए चपेट में
Mon, 29 Mar 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : राजन राय
कर्नाटक के बंगलूरू में न्यू बीईएल रोड पर एक पब के सोलह कर्मचारी कोविड-19 महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी ब्रुहत बंगलूरू महानगर पालिके द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
Sixteen staff members of a pub at Bengaluru’s New BEL Road tested positive for COVID-19: Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike
— ANI (@ANI) March 28, 2021विज्ञापन
एक से 26 मार्च तक 10 साल से कम उम्र के 470 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित
कर्नाटक के बंगलूरू में एक से 26 मार्च तक 10 साल से कम उम्र के 470 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 244 लड़के और 228 लड़कियां हैं। इस महीने शुरुआत में रोजाना 8 से 9 बच्चे संक्रमित हो रहे थे लेकिन 26 मार्च को यह आंकड़ा 46 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, पहले की तुलना में अब बच्चों के संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है क्योंकि कार्यक्रमों, भीड़भाड़ और पढ़ाई के लिए विद्यालय खुल जाने के बाद बच्चे घर से ज्यादा निकल रहे हैं, जबकि ऐसा लॉकडाउन के लगे रहने के दौरान नहीं था। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महामारी विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर डॉक्टर गिरिधर आर बाबू ने कहा कि विद्यालयों के खुलने, कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की वजह से वे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे हैं।
इससे पहले वे सुरक्षित थे, लेकिन उनके कई तरह की गतिविधियों में शामिल होने की वजह से खतरा अब ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तो बच्चों से घर के सदस्यों में भी संक्रमण का प्रसार हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनके लिए सामाजिक दूरी का पालन करना और लंबे समय तक मास्क पहने रहना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि भले ही 10 साल से कम उम्र के बच्चे विद्यालय नहीं जा रहे हों, लेकिन वे अन्य बच्चों के साथ मैदानों और पार्कों में खेलते हैं।