{"_id":"61730c32259b7f6b5d091333","slug":"six-year-old-girl-killed-for-refusing-to-watch-porn-and-three-minors-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: असम में छह साल की बच्ची ने पोर्न देखने से किया मना तो कर दी हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: असम में छह साल की बच्ची ने पोर्न देखने से किया मना तो कर दी हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार
Sat, 23 Oct 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:40 AM IST
सार
नाबालिग आरोपी बच्ची को एक पत्थर की खदान में ले गए, वहां बच्ची से पोर्न देखने का दबाव डाला, जब बच्ची ने पोर्न देखने से मना कर दिया तो उसे पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
असम से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नगांव जिले में तीन नाबालिगों ने एक मात्र छह साल की बच्ची को मोबाइल फोन पर पोर्न न देखने पर पीट-पीटकर मार डाला। सभी आरोपियों की उम्र आठ से 11 साल की है।
विज्ञापन
इस मामले में एक आरोपी के पिता को भी हिरासत मे ले लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया था, वहां से तीनों नाबालिगों को बाल सुधार केंद्र भेज दिया है। मीडिया को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगांव में पुलिस ने आठ से 11 साल साल के आरोपियों को एक छह साल की बच्ची के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पत्थरों से बच्ची को पीटकर मार डाला
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को नाबालिग लड़की के घर के पास रहने वाले तीन पोर्न एडिक्ट किशोर बच्ची को पास की एक पत्थर की खदान में ले गए, जहां उन्होंने उसे पोर्न क्लिप देखने के लिए कहा। जब बच्ची ने इसे देखने इंकार कर दिया तो लड़कों ने कथित तौर पर उसे पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला।
विज्ञापन
बच्ची का शव मंगलवार को कलियाबोर इलाके में पत्थर की खदान के शौचालय में मिला था। पुलिस को एक आरोपी के मोबाइल फोन में तमाम पोर्न क्लिप भी मिली हैं।
पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की के सिर और सीने पर पत्थर से चोट के निशान मिले हैं। हालांकि शुरुआती जांच में दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्ची की मां का निधन पहले ही हो गया था, वो अब अपने पिता और दादी के साथ रह रही थी।