{"_id":"60ec653a8ebc3ef9ff102004","slug":"six-year-old-girl-dies-after-namkin-stucked-in-her-throat-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: नमकीन खाकर छह साल की बच्ची को होने लगी बेचैनी, थोड़ी ही देर में तोड़ दिया दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: नमकीन खाकर छह साल की बच्ची को होने लगी बेचैनी, थोड़ी ही देर में तोड़ दिया दम
Mon, 12 Jul 2021 09:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के तिरुवनंतपुरम में छह वर्षीय बच्ची की श्वासनली में खाते समय नमकीन फंस जाने से मौत हो गई। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कॉटनहिल के सरकारी निम्न प्राथमिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली निवेदिता रविवार शाम को घर पर नमकीन खा रही थी तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
उसके पिता राजेश ऑटो चलाते हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'उसके माता-पिता के मुताबिक, नमकीन खाने के बाद उसे बेचैनी होने लगी, जिसके बाद उसे नजदीकी निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने सोमवार को बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया और पाया कि उसकी श्वासनली में नमकीन का कुछ टुकड़ा फंसा हुआ है। इससे एक दिन पहले कासरगोड जिले में डेढ़ साल के बच्चे की श्वासनली में वर्मपंखी फंस गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन