{"_id":"603fa45438158619302b7f89","slug":"six-people-of-a-family-attempted-mass-suicide-by-consuming-pesticide-in-sama-area-of-vadodara-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वडोदरा में एक ही परिवार के छह सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वडोदरा में एक ही परिवार के छह सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन की मौत
Wed, 03 Mar 2021 08:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुजरात के वडोदरा में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। बुधवार को यहां एक ही परिवार के छह लोगों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और बाकी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत राठौड़ ने बताया कि वडोदरा के एक इलाके में एक ही परिवार के छह सदस्यों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Gujarat: Six people of a family attempted mass suicide by consuming pesticide in Sama area of Vadodara. "Three of them have died, while others are undergoing treatment at a hospital. Their neighbours said their financial condition was weak," says SP Bharat Rathod. pic.twitter.com/ctYBqnoZxr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 3, 2021