{"_id":"637a43a55348446ba2450bd2","slug":"six-people-held-in-odisha-for-murdering-quack-after-he-asked-rs-500-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: इलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर ने मांगे 500 रुपये तो कर दी हत्या, अब छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: इलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर ने मांगे 500 रुपये तो कर दी हत्या, अब छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Sun, 20 Nov 2022 08:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरहामपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:41 PM IST
सार
ओडिशा के गंजम जिले में इलाज के लिए 500 रुपये मांगने पर झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर की हत्या।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाज के नाम पर 500 रुपये मांगने पर झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले में ओडिशा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दो किशोरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ये घटना ओडिशा के गंजम जिले की है। आरोपियों ने शुक्रवार को खलीकोट थाना क्षेत्र के गुंडूरीपल्ली के पास झोलाछाप डॉक्टर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
खल्लीकोट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सांकुड़ा गांव के 64 वर्षीय जया कुमार मोहंती ने घाव के इलाज के लिए 20 वर्षीय अनिल कुमार सबर से फीस के रूप में 500 रुपये मांगे थे। जब अनिल ने उसे भुगतान करने से इनकार कर दिया तो मोहंती ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया और वहां से चला गया। इस पर 20 वर्षीय अनिल कुमार सबर नाराज हो गया।
विज्ञापन
बाद में उसने शुक्रवार को 11 और 14 साल की उम्र के दो किशोरों के साथ मोहंती को गांव के बाहरी इलाके में रोका और उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जब अनिल दो किशोरों और तीन अन्य लोगों की मदद से शव को दफनाने की कोशिश कर रहा था तो कुछ ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
खल्लीकोट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने बताया कि जानकारी पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उस समय आरोपी शव को दफनाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने पुलिस को देखा तो वे मौके से भाग गए। हालांकि रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने बताया कि मामले में अभी और भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरफ्तार लोगों के अलावा भी कोई इस हत्या में शामिल तो नहीं है।