फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six Pakistanis were nabbed with huge quantity of drugs in joint operation know all updates in hindi

नशे पर बड़ा वार: अरब सागर में संयुक्त अभियान में छह पाकिस्तानी गिरफ्तार; 480 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Tue, 12 Mar 2024 04:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Mar 2024 04:31 PM IST
सार

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते तीन सालों में अब तक गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और एनसीबी ने मिलकर 3,135 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। 

विज्ञापन
Six Pakistanis were nabbed with huge quantity of drugs in joint operation know all updates in hindi
पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार। - फोटो : ani

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल, गुजरात एटीएस और एनसीबी ने अरब सागर में एक बड़ा अभियान चलाते हुए नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस संयुक्त अभियान में छह पाकिस्तानी नागरिकों को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानियों के पास से 480 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। सभी को पोरबंदर लगाया गया है।

विज्ञापन


एनसीबी ने इस संयुक्त अभियान के बारे में बताया। अधीक्षक सुनील जोशी ने संयुक्त अभियान के बारे में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 11-12 मार्च की रात में ये अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नाव को पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों और डोर्नियर विमान ने समुद्री-हवाई समन्वित अभियान में रोका। जिसके बाद नाव से छह चालक दल के सदस्य और 80 किलोग्राम ड्रग्स को बरामद किया गया। बरामद ड्रग्स की कीमत 480 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बीते एक महीने में अरब सागर में एजेंसियों द्वारा चलाया गया यह दूसरा बड़ा मादक द्रव्य विरोधी अभियान है। 26 फरवरी को पोरबंदर तट से पांच विदेशी नागरिकों को चरस सहित 3,300 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था। वहीं, बीते तीन सालों में एटीएस गुजरात और एनसीबी के साथ संयुक्त रूप से तटरक्षक बल द्वारा की गई यह दसवीं गिरफ्तारी है। इन अभियानों के तहत 3,135 करोड़ रुपये मूल्य की 517 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed