{"_id":"56f1a3744f1c1b3904f14d66","slug":"six-killed-in-bolero-bus-collision-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-बस की टक्कर में छह की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बोलेरो-बस की टक्कर में छह की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:26 AM IST
सार
विज्ञापन
जीप-बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव अडींग के निकट श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी से प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई और बस और बोलेरो में सवार 10 लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार पांच लोगों की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
मुरैना मध्य प्रदेश के श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी से गिरिराजजी की परिक्रमा कर लौट रहे थे। मंगलवार तड़के चार बजे परिक्रमा पूरी होने पर सभी जीप से वापस मुरैना चल दिए। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव अडींग के निकट और नहर के बीच सामने से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस की बोलेरो में सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो चालक कल्यान गाड़ी में ही बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रवींद्र, राजवीर, पंकज, रामसिंह और देवी सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायल हुए ब्रजमोहन, ब्रजेश, पटेल, कृष्णा व बलवीर को नयति हास्पिटल में भेजा गया। घटना के बाद बस का चालक भाग गया।
विज्ञापन
समें बस सवार लाखन, मलखान सिंह, पार्वती देवी, जयराम और कनछेदी निवासी ललितपुर भी घायल हो गए। बस सवार घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। इस मामले में कल्यान के रिश्तेदार विजय यादव ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।