{"_id":"617722c798c2b5256e26edf9","slug":"six-jmm-activists-detained-for-disrespecting-biju-patnaik-statue-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: बीजू पटनायक की प्रतिमा का अपमान करने के आरोप में झामुमो के छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: बीजू पटनायक की प्रतिमा का अपमान करने के आरोप में झामुमो के छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
Tue, 26 Oct 2021 03:03 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बारीपदा
पीटीआई, बारीपदा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:03 AM IST
सार
झामुमो के कार्यकर्ताओं का एक समूह बारीपदा शहर में बीजू पटनायक गोल चौक पर प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा पर चढ़ने का प्रयास किया, जबकि कुछ अन्य ने प्रतिमा के चारों ओर लगे घेरे पर सत्ताधारी दल के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां रख दी थीं।
विज्ञापन
जेएमएम कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की प्रतिमा का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कम से कम छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए झामुमो कार्यकर्ता कथित रूप से बीजद कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
घटना दोपहर को हुई जब झामुमो के कार्यकर्ताओं का एक समूह बारीपदा शहर में बीजू पटनायक गोल चौक पर प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा पर चढ़ने का प्रयास किया, जबकि कुछ अन्य ने प्रतिमा के चारों ओर लगे घेरे पर सत्ताधारी दल के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां रख दी थीं।
विज्ञापन
बीजद नेता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा और उन्हें टाउन पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जब प्रदर्शनकारियों से पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनादर नहीं करने को कहा, तो उन्हें भी कथित तौर पर धमकी दी गई।
विज्ञापन
बीजद के एक नेता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा और टाउन पुलिस स्टेशन, बारीपदा में हिरासत में रखा। इससे पहले, पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मयूरभंज यात्रा के दौरान भाजपा और झामुमो समर्थकों पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
मुख्यमंत्री पटनायक की बारीपदा की एक दिवसीय यात्रा के दौरान विपक्षी भाजपा द्वारा कालाहांडी महिला शिक्षक के अपहरण और हत्या के मामले में राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर काला झंडा दिखाया था, जबकि झामुमो कार्यकर्ताओं ने मयूरभंज जिले में निराशाजनक स्वास्थ्य सेवा का विरोध किया था।