फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sivsena claims Tajmahal is a Shiv temple, will worship in Shrawan month

शिवसैनिकों का दावा, शिव मंदिर है ताजमहल, सावन के महीने में उतारेंगे आरती

Mon, 25 Jul 2016 08:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 25 Jul 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
Sivsena claims Tajmahal is a Shiv temple, will worship in Shrawan month
ताज महल - फोटो : Getty

शिवसैनिक इस श्रावण मास के भी चारों सोमवार को ताजमहल की आरती उतारेंगे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उन्हें आरती उतारने से रोका गया तो वे विगत वर्षों की भांति उन्हें गुमराह कर अपने मकसद को अंजाम देंगे।

विज्ञापन


एमजी रोड पर कुंदकुंद धर्मशाला स्थित कार्यालय पर शिवसेना के जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि ताजमहल शिवमंदिर है। इस संबंध में न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के सभी धार्मिक स्थल गंगा, यमुना या अन्य नदियों के किनारे स्थित हैं।
विज्ञापन


तेजोमहालय (ताजमहल) के मुख्य द्वार पर बने शंख, सर्प, त्रिशूल के अलावा हिंदू धर्म के कई प्रतीक चिन्ह बने हैं। इसी के दृष्टिगत शिवसैनिक पिछले कई श्रावण मास के सोमवार को इसकी आरती उतारते आ रहे हैं। इस दौरान चुन्ना पांडेय, रश्मि वर्मा, सुरेश प्रजापति, आशा भारती, डा. राकेश मनोचिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed