फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sivagiri Mutt demands unqualified apology from Assembly Speaker Shamseer over Remark on Lord Ganesha

Kerala: केरल के विधानसभा अध्यक्ष शमसीर की टिप्पणी से शिवगिरी मठ हुआ आहत, बिना शर्त मांफी की मांग की

Fri, 04 Aug 2023 07:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्कला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्कला Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 07:13 PM IST
सार

केरल के विधानसभा अध्यक्ष शमसीर द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर विरोध जारी है। केरल के प्रभावशाली शिवगिरी मठ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि शमसीर की भगवान पर की गई विवादास्पद टिप्पणी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उनको बिना शर्त मांगी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Sivagiri Mutt demands unqualified apology from Assembly Speaker Shamseer over Remark on Lord Ganesha
A. N. Shamseer - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के विधानसभा अध्यक्ष शमसीर द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर विरोध जारी है। भाजपा से लेकर अन्य दलों ने भी शमसीर की टिप्पणी की निंदा की है। वहीं अब केरल के प्रभावशाली शिवगिरी मठ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि शमसीर की गणेश भगवान पर की गई विवादास्पद टिप्पणी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उनको बिना शर्त मांगी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


शिवगिरी मठ एझावा समुदाय का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है। मठ ने बयान जारी कर कहा कि छात्रों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करने का आग्रह करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिनहाल के समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भगवान गणेश और अनुष्ठानों के बारे में की गई टिप्पणियां मुद्दा हैं।
विज्ञापन


मठ का प्रबंधन करने वाले श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट के अध्यक्ष सच्चिदानंद स्वामी ने यहां कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले को सावधानी से निपटाना चाहिए था। विधानसभाध्यक्ष शमसीर के खिलाफ नायर समुदाय के संगठन - नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) द्वारा आयोजित हालिया विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों को कोई भी दोष नहीं दे सकता क्योंकि टिप्पणियों से उनके मन को ठेस लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने जानबूझकर विवादास्पद टिप्पणी नहीं की होगी, लेकिन उन्हें श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए थी। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इससे समुदाय को ठेस पहुंची है, तो शमसीर को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यह हमारे सामाजिक जीवन का हिस्सा है।

शमसीर ने कही थी यह बड़ी बात
एर्नाकुलम जिले के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शमसीर ने केंद्र सरकार पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धि के बजाय बच्चों को हिंदू मिथक सिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। स्पीकर ने कहा था कि भगवान गणेश एक मिथक हैं और इस मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।  


विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और भाजपा जैसे दल भी शमसीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान गणेश और पुष्पक विमान को लेकर अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों से व्यथित हैं। सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने शनिवार को शमसीर की कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर संघ परिवार द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए अभियान की कड़ी निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed