फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Situation of CM Manohar Lal Khattar Government in Haryana

क्या हरियाणा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार पर कोई खतरा है?

Wed, 13 Jan 2021 09:16 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Situation of CM Manohar Lal Khattar Government in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार पर क्या कोई खतरा है? कांग्रेस पार्टी के हरियाणा के नेता नेताओं का कहना है कि राज्य में भाजपा को सरकार बचानी है तो खट्टर को बदलना ही पड़ेगा। वहीं भाजपा के नेताओं ने राज्य सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा किया है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। गृह मंत्री से मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट की थी। सूत्र बताते हैं कि अब राज्य सरकार पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री से एक घंटे तक चली मुलाकात के दौरान चौटाला ने कृषि कानूनों, किसानों तथा अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। चौटाला की मुलाकात के बाद भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य में सरकार को न तो कोई खतरा है और जो लोग मुख्यमंत्री खट्टर पर किसी खतरे की संभावना देख रहे हैं, न ही उसकी कोई गुंजाइश है। यह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार है। इसमें राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं बदले जाते। सूत्र का कहना है कि समय के सब कुछ ठीक होता हुआ दिखाई देगा। खट्टर सरकार अच्छा काम कर रही है।
विज्ञापन


किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील है मनोहर लाल खट्टर की सरकार
जजपा नेता दुष्यंत चौटाला और उनकी पार्टी के नेताओं के बयान में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दिया है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को किसान के मुद्दे पर कुछ सुझाव दिए हैं। राज्य सरकार जल्द ही इन प्रयासों को तेजी से आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा किसानों के आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार अपने रवैये में भी कुछ सकारात्मक बदलाव लाएगी। बताते हैं जजपा नेता ने अपनी कुछ चिंताओं को जाहिर किया था और शीर्ष नेतृत्व ने उसका समाधान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed