{"_id":"65de2fa611f47eb4820b5c63","slug":"sitharaman-says-tmc-govt-has-full-knowledge-of-shajahan-sheikh-s-whereabouts-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'ममता सरकार जानती है शाहजहां शेख कहां है'; सीतारमण ने पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'ममता सरकार जानती है शाहजहां शेख कहां है'; सीतारमण ने पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना
Wed, 28 Feb 2024 12:23 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:23 AM IST
सार
निर्मला सीतारमण ने कहा कि जब मैं संदेशखाली और उसके अपराधों और आज तक अपराधी को गिरफ्तार न करने के राज्य प्रशासन के दुस्साहस के बारे में बात करती हूं तो मेरा शरीर कांप उठता है। क्या कोई नेतृत्व इसे सहन कर सकता है?
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार को अच्छी तरह से पता है कि संदेशखाली मामले में भगोड़ा तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख कहां छिपा है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने सात दिनों के भीतर उसकी गिरफ्तारी का दावा किया है, इससे जाहिर है कि सरकार को पता है।
विज्ञापन
सीतारमण ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, जब मैं संदेशखाली और उसके अपराधों और आज तक अपराधी को गिरफ्तार न करने के राज्य प्रशासन के दुस्साहस के बारे में बात करती हूं तो मेरा शरीर कांप उठता है। क्या कोई नेतृत्व इसे सहन कर सकता है? वे (टीएमसी) मणिपुर में हिंसा के बारे में बहुत मुखर थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वयं वहां जाकर लोगों से बात की और तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, और हमें यहां जो बयान मिलता है, वह यह है कि अपराधी को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा? इसका मतलब है कि आप जानते हैं कि वह व्यक्ति कहां है, इसीलिए आप उसकी गिरफ्तारी को लेकर आश्वस्त हैं। आपके (टीएमसी) मंत्री वहां जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष को वहां जाने की अनुमति नहीं है; यह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन