फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SIT to probe incident of bureaucrat's son trying to mow down girlfriend with car in Thane

Maharasthra: IAS के बेटे के प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले में SIT गठित, हर पहलू को ध्यान में रख होगी जांच

Sun, 17 Dec 2023 01:05 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Dec 2023 01:05 PM IST
सार

ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने बताया कि आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
SIT to probe incident of bureaucrat's son trying to mow down girlfriend with car in Thane
priya singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ द्वारा प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। 

विज्ञापन

 
ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने बताया कि आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कार से कुचलने की कोशिश
पुलिस ने बताया कि यह घटना घोडबंदर रोड पर एक होटल के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। यहां महिला अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने पहुंची थी। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बाद में, जब पीड़िता कार से उतरकर जाने लगी, तो वाहन चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिसके कारण वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें- Mumbai: होटल में हुई प्रेमिका से बहस, IAS के बेटे ने पहले पीटा, फिर कार से की कुचलने की कोशिश; केस दर्ज


सोशल मीडिया पर छलका दर्द
अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। पीड़िता का इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गायकवाड़ महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच
अधिकारी ने बताया, 'विस्तृत जांच के लिए जोन पांच के पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।'

उन्होंने कहा कि गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फोरेंसिक रिपोर्ट जुटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान और तथ्य सामने आने पर कानून की आगे की धाराओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed