फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP hands over Mumbai command to Zeeshan he joined party following death of Baba Siddique

महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार ने जीशान पर जताया भरोसा, बाबा सिद्दीकी के बेटे को सौंपी मुंबई अध्यक्ष पद की कमान

Wed, 28 Oct 2026 03:16 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 28 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

जीशान सिद्दीकी को एनसीपी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने और दिवंगत अजित पवार व अपने पिता बाबा सिद्दीकी के सपनों को पूरा करने की बात कही।

विज्ञापन
Maharashtra NCP hands over Mumbai command to Zeeshan he joined party following death of Baba Siddique
जीशान सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को विधान परिषद सदस्य जीशान सिद्दीकी को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। जीशान दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और मुंबई में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


सुनेत्रा और पार्थ पवार का जताया आभार
जीशान सिद्दीकी ने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार के साथ वरिष्ठ नेता पार्थ पवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मुंबई में मजबूत बनाने के लिए अभी काफी काम करना बाकी है। वह सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और दिवंगत अजित पवार व अपने पिता बाबा सिद्दीकी के सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


पार्थ पवार को बताया बड़े भाई जैसा
जीशान ने कहा कि पार्थ पवार उनके लिए बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा और मुंबई में एनसीपी की पकड़ मजबूत करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश पाटिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार ने उमेश पाटिल को पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता भी नियुक्त किया है। दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास 'देवगिरी' में जीशान सिद्दीकी और उमेश पाटिल को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुनेत्रा पवार ने जताया भरोसा
सुनेत्रा पवार ने उम्मीद जताई कि जीशान सिद्दीकी और उमेश पाटिल पूरी मेहनत और ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता दिवंगत अजित पवार के विचारों, उनके नजरिए और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

2024 में एनसीपी में शामिल हुए थे जीशान
जीशान सिद्दीकी अक्टूबर 2024 में एनसीपी में शामिल हुए थे। उनके पिता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने पार्टी का दामन थामा था। उसी साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने उन्हें बांद्रा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सरदेसाई के हाथों हार का सामना करना पड़ा।


ये भी पढ़ें: महिलाओं के अधिकार बनाम ट्रांसजेंडर कानून: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- इससे क्या असर पड़ेगा?

मई 2026 में बने एमएलसी
विधानसभा चुनाव में हार के बाद जीशान सिद्दीकी मई 2026 में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। अब पार्टी ने उन्हें मुंबई इकाई की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति को मुंबई में संगठन को मजबूत करने और पार्टी का दायरा बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed