{"_id":"5df010678ebc3e87b402dd7f","slug":"sisters-missing-form-ashram-of-nithyananda-requested-to-be-present-in-america-or-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्यानंद के आश्रम से लापता हुई बहनों ने कहा, अमेरिका या वेस्टइंडीज में पेश हो सकती हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नित्यानंद के आश्रम से लापता हुई बहनों ने कहा, अमेरिका या वेस्टइंडीज में पेश हो सकती हैं
Wed, 11 Dec 2019 03:08 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 11 Dec 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
नित्यानंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद में दुष्कर्म के आरोपी स्वामी नित्यांनद के आश्रम से लापता हुई दो बहनों ने मंगलवार को गुजरात उच्च न्यायालय से कहा कि वे अदालत के सामने वेस्टइंडीज में भारतीय उच्चायोग या अमेरिका से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये पेश होने के लिए तैयार हैं। अदालत ने उनके व्यक्तिगत रूप से पेश होने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जनार्दन शर्मा की दोनों बेटियों के अधिवक्ता ने कहा कि दोनों व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकतीं क्योंकि उनकी जान को उनके पिता से खतरा है। शर्मा ने अपनी दोनों बेटियों के यहां के आश्रम से लापता होने के बाद एक बंदी प्रत्यक्षीकरण अर्जी दायर की थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एसआर ब्रह्मभट्ट और न्यायमूर्ति एपी ठाकेर की खंडपीठ ने दोनों बहनों के निजी तौर पर पेश होने पर जोर दिया और भरोसा दिया कि उन्हें पूरा संरक्षण दिया जाएगा। अदालत ने दोनों बहनों के वकील को निर्देश दिया कि वे दोनों की ओर से 19 दिसंबर तक एक जवाबी हलफनामा दायर करें। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 20 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
पुलिस ने इससे पहले की सुनवाई के दौरान अदालत से कहा था कि लोपामुद्रा शर्मा (21) और नंदिता शर्मा (18) हो सकता है कि विदेश चली गई हों। जनार्दन शर्मा ने अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण अर्जी में कहा था कि उनकी बेटियों को नित्यानंद के आश्रम में अवैध रूप से रखा गया है।