फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sister Becomes Groom for Brother, take her sister inlaw to home

एक विवाह ऐसा भी: भाई के लिए दूल्हा बनी बहन, बारात भी ले गई, फिर फेरे लेकर भाभी को घर ले आई

Thu, 28 Apr 2022 03:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Apr 2022 03:09 PM IST
सार

गुजरात के छोटा उदेपुर में भाई की जगह उसकी बहन दूल्हा बनकर गई थी और फिर सात फेरे भी लिए। जब यह खबर मीडिया में आई तो लोग इस परंपरा को जानकर हैरान रह गए।

विज्ञापन
Sister Becomes Groom for Brother, take her sister inlaw to home
भाई के लिए बहन बनी दूल्हा - फोटो : Social media

विस्तार

गुजरात के छोटा उदेपुर की परंपरा जानकर कई लोग हैरान हो जाते हैं। दरअसल, यहां  दूल्हे की बहन यहां दूल्हा बनकर शादी करने के लिए जाती है। इसके बाद बारात तो ले ही जाती है बल्कि भाई की जगह दुल्हन संग मंडप में मंगल फेरे भी लगाती है। परिवार और दूल्हे की मर्जी के अनुसार रस्मों को निभाकर यह विवाह हुआ। इसके बाद भाभी को दुल्हन बनाकर घर ले आई।

विज्ञापन


देवता के प्रकोप से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी
दरअसल, छोटा उदेपुर जिले के तीन गांव अंबाला, सूरखेडा और सनाडा गांव में लोग देवता के कोप से बचने के लिए इस तरह की परंपरा को निभाते हैं। यहां के आदिवासी लोग देव भरमादेव को अपना आराध्य मानते हैं। आदिवासियों की ऐसी मान्यता है कि भरमादेव कुंवारे देव हैं। इसलिए इन तीन गांव का कोई लड़का बारात लेकर जाएगा, तो उसे देवता का कोपभाजक बनना होता है।
विज्ञापन


परंपरा बदली तो तीन दूल्हों की हुई मौत
इस परंपरा के बारे में गांव के लोगों से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह रस्म वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कुछ समय पहले इस परंपरा को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान शादी करने वाले तीन दूल्हों की मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed