{"_id":"61a02d634c332a7bf3224a9e","slug":"singer-shraddha-pandit-approaches-cops-over-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बॉलीवुड गायिका श्रद्धा पंडित को मिली धमकी, ओशिवारा पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: बॉलीवुड गायिका श्रद्धा पंडित को मिली धमकी, ओशिवारा पुलिस को दी शिकायत
Fri, 26 Nov 2021 06:12 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड पार्श्व गायिका श्रद्धा पंडित ने गुरुवार को कलाकारों के लिए प्रबंधन का कार्य करने वाले एक पेशेवर के खिलाफ उपनगरीय ओशिवारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पंडित ने अपनी शिकायत में धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा पंडित और देव ठाकुर नाम का शख्स ये दोनों ही एक कलाकार प्रबंधन एजेंसी के लिए काम करते हैं। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कथित तौर पर आरोपी ने पंडित को वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी है।
विज्ञापन
उधर, धमकी देने के आरोपी ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शुक्रवार को पुलिस ने बुलाया है और वह अपना पक्ष रखेंगे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने अब तक इस मामले में प्राथमिकी नहीं, केवल एक गैर-संज्ञेय शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन