फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Singapore: Indian origin delivery driver sentenced to 30 months in jail, used to steal and sell meat products

Singapore: भारतीय मूल के डिलीवरी ड्राइवर को 30 माह की जेल, चोरी कर बेचता था मांस के उत्पाद

Tue, 21 May 2024 11:20 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 21 May 2024 11:20 AM IST
सार

सिंगापुर में भारतीय मूल के डिलीवरी ड्राइवर को मांस उत्पाद की चोरी के आरोप में 30 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। आरोप है कि उसने थोक वितरक के साथ काम करते हुए 1,70,000 एसजीडी से अधिक का मांस उत्पाद चुराया और उसको बेच दिया था।

विज्ञापन
Singapore: Indian origin delivery driver sentenced to 30 months in jail, used to steal and sell meat products
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के डिलीवरी ड्राइवर को मांस उत्पाद की चोरी के आरोप में 30 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। आरोप है कि उसने थोक वितरक के साथ काम करते हुए 1,70,000 एसजीडी से अधिक का मांस उत्पाद चुराया और उसको बेच दिया था।
विज्ञापन


42 वर्षीय शिवम करुप्पन जो कि एक कंपनी में डिलीवरी ड्राइवर था। उसके साथ ही एक अन्य भारतीय मूल का 27 वर्षीय गुणसुंदरम भी गोदम पर्यवेक्षक की नौकरी करता था। आरोप था कि शिवम ने गुणसुंदरम के साथ मिलकर कंपनी से मांस उत्पाद चुराकर एक वितरक को बेच दिए। ची सॉन्ग फूड्स नामक के खाते में मांस के बिक्री की राशि डाल दी।
विज्ञापन


गुणसुंदरम गोदाम में अंदर और बाहर जाने वाले माल की निगरानी करता था। वर्ष 2021 में शिवम ने एक जीवी मीट डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ के सदस्य के साथ बात कर कंपनी से सीधे मांस उत्पाद चुराकर ग्राहक को बेचने की साजिश रची। शिवम सस्ती कीमत पर अतिरिक्त मांस बेचता था। मांस खरीदने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर सीधे शिवम को भुगतान करता था। गुणसुंदरम ने इसमें उसका साथ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में बताया गया कि 4 जनवरी 2022 से 15 जुलाई तक लगभग 34 बार शिवम और ग्राहक ने बातचीत कर मांस उत्पाद का लेन-देन किया। गुणसुंदरम अपने कर्मचारियों से शिवम के डिलीवरी ट्रक पर ऑर्डर की मात्रा को लोड करवाने के साथ-साथ अतिरिक्त मांस उत्पाद को भी लोड करवा देता था। 

23 जुलाई 2022 को कंपनी के ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स मैनेजर एडी लोह ने आंतरिक जांच करने के बाद उनके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई। लोह को अफवाहों के बारे में सूचित किया गया था कि कंपनी के गोदाम से मांस उत्पाद चोरी हो गए थे। ग्राहकों द्वारा ऑर्डर किए गए उत्पादों की मात्रा और डिलीवरी के लिए लोड की गई वास्तविक मात्रा के बीच अनियमितताएं थीं।
 
 अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार शिवम और गुणसुंदरम ने लभगग 170,059.77 एसजीडी मूल्य के मांस उत्पादों की चोरी की। उप लोक अभियोजक (डीपीपी) रोनी एंग ने शिवम के अपराधों के लिए 32 से 38 महीने की जेल की सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि शिवम ने विश्वासघात किया है।


उन्होंने यह भी कहा कि मांस उत्पादों की मात्रा जरूरी थी, यह चोरी लंबे समय तक की गई थी। वहीं बचाव पक्ष के वकील फू हो च्यू ने कहा कि शिवम इस समय बहुत परेशानी में समय काट रहे हैं, उनके पास रहने का ठिकाना नहीं है, वह बस स्टॉप और खाली डेक पर सो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed