फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Since independence National president of the Congress party

1947 से अब तक कौन-कौन कर चुका है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व

Tue, 21 Nov 2017 02:13 PM IST
टीम अमर उजाला
टीम अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Since independence National president of the Congress party
राहुल गांधी, सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग हो रही है। फिलहाल वो पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। लेकिन अब लगभग साफ हो गया है कि इस कुर्सी पर राहुल गांधी बैठने वाले हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि अब तक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर कौन-कौन रह चुका हैः

काग्रेस पार्टी का गठन 28 दिसंबर 1885 को हुआ था। व्योमेश चंद्र बनर्जी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इसके बाद 1947 में जेबी कृपलानी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। 
विज्ञापन


1948 में पट्टाभि सीतारमैया को इस पद की कमान मिली थी। वे दो साल तक इस पद पर थे। 1950 को पुरुषोत्तम दास टंडन को यह जिम्मेदारी मिली थी।
1951 में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे। वे 1951 से 1954 तक इस पद पर रहे।

पढ़ें- गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी बन पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष ?
विज्ञापन
विज्ञापन


1955 मे यूएन धेबर को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और वो भी चार साल तक इस पद पर थे। 1959 में इंदिरा गांधी को पार्टी की जिम्मेदारी मिली थी। 1960 में नीलम संजीवा रेड्डी को इस इस पद की कमान मिली। वो 1963 तक इस पद पर रहे।

जब सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Since independence National president of the Congress party
कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : PTI
1964 में के कामराज को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। 1968 में एल निजलिंगप्पा पार्टी के अध्यक्ष बने। 1970 में दलित नेता बाबू जगजीवन राम को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। वह दो साल तक इस पद पर रहे। 1972 में शंकर दयाल शर्मा पार्टी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। 1975 में देवकांत बरुआ पार्टी के अध्यक्ष बने। बरुआ 1977 तक इस पर पर रहे।

1978 में एक बार फिर इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। इस बार वह 7 सालों तक इस पद पर रहीं। 1985 में राजीव गांधी पार्टी अध्यक्ष बने। राजीव गांधी भी 7 सालों तक इस पद पर रहे। इसके बाद 1992 में पीवी नरसिम्हा राव को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। वह 1995 तक इस पर रहे। 

1996 में सीताराम केसरी पार्टी के अध्यक्ष बने, जो कि 1997 तक इस पद पर रहे। 1998 में सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। वो पिछले 19 साल से इस पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed