फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siliguri: BJP MP Raju Bista says, MPs are being attacked in West Bengal. Corruption is rampant in the state.

West Bengal: दार्जिलिंग में भाजपा सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर पत्थर से हमला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Sat, 18 Oct 2025 10:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 10:34 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा सांसद पर अज्ञात लोगों की तरफ से हमला किया गया है। इस बार गनीमत रही कि जिस गाड़ी पर पत्थर फेंका गया था उसमें भाजपा सांसद मौजूद नहीं थे। दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्ता ने दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया गया था। उन्होंने चेतावनी दी वे लोग ऐसे नाकाम प्रयासों को कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Siliguri: BJP MP Raju Bista says, MPs are being attacked in West Bengal. Corruption is rampant in the state.
दार्जिलिंग में भाजपा सांसद के काफिले पर हमला - फोटो : X @RajuBistaBJP

विस्तार

पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजू बिस्ता ने शनिवार शाम दावा किया कि उनके काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह दार्जिलिंग के मसधुरा इलाके से गुजर रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भाजपा ने जोरेबंगलो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कायरों ने मुझे निशाना बनाया था- भाजपा सांसद
दार्जिलिंग से सांसद बिस्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज सुखिया पोखरी के पास मसधुरा में मेरे काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। हालांकि, उन कायरों ने मुझे निशाना बनाया था, लेकिन हमले का असर मेरे ठीक पीछे वाले वाहन पर पड़ा। हमारे क्षेत्र के लिए एक वार्ताकार की घोषणा के बाद हुए इस हमले का समय बेहद संदिग्ध है। यह हमारे क्षेत्र में शांति भंग करने की साजिश की ओर इशारा करता है।'

'हम नापाक प्रयासों को कामयाब नहीं होने देंगे'
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- अगर कोलकाता के वफादार लोग सोचते हैं कि हम ऐसे हमलों से घबरा जाएंगे, तो वे गलत हैं। हम डरे हुए नहीं हैं, और ऐसे कायराना हमले हमारे हौसले और बुलंद करते हैं। मैं उन लोगों को चेतावनी दे रहा हूं जिन्होंने आज शांति भंग करने की कोशिश की है, हम उनके नापाक प्रयासों को कामयाब नहीं होने देंगे। हम अपने क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए काम करेंगे, और दुनिया की कोई भी ताकत इसे होने से नहीं रोक सकती।

वहीं इस घटना को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में सांसदों पर हमले हो रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं... यह नया सामान्य है... पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हर गांव में आक्रोश है... जब भाजपा के सांसद, विधायक, कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और राहत सामग्री प्रदान कर रहे हैं, तो ममता बनर्जी को इससे परेशानी है और वह हिंसा की राजनीति कर रही हैं... हम डरेंगे नहीं और टीएमसी को सत्ता से हटाने का समय आ गया है।'

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
वहीं मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पत्थर उस गाड़ी पर लगा, जिसमें बिस्ता के करीबी सहयोगी और भाजपा कार्यकर्ता संजीव लामा बैठे थे। उन्होंने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed