Sikkim Accident: रानीपूल मेले की भीड़ में घुसा बेकाबू टैंकर, दो की मौत, कई घायल; वीडियो देख सिहर उठेंगे
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मेले की भीड़ में घुसने से पहले टैंकर ने कई वाहनों और दुकानों को भी टक्कर मारते और रौंदते हुए दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 11 किमी दूर रानीपुल में चल रहे मेले में शनिवार शाम को एक बेकाबू मिल्क टैंकर घुस गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें मेले की भीड़ में घुसने से पहले सिक्किम मिल्क यूनियन का टैंकर कई वाहनों और दुकानों को भी टक्कर मारते और रौंदते हुए दिख रहा है। रानीपुल पुलिस ने दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच शुरू कर दी है।
JUST IN: Ranipool Mela Accident
This accident was apparently due to a milk truck break fail
[Video via: Kalimpong Pratidin]#Sikkim #Accidentविज्ञापन
FULL: https://t.co/hFcvc5uT0f pic.twitter.com/FgYOvrdiZ6
— The Darjeeling Chronicle (@TheDarjChron) February 10, 2024
हादसे के समय बच्चों सहित कई लोग मेले का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा काफी भयानक था। दुर्घटना के बाद आसपास खड़े लोगों ने घायलों को बचाने के लिए तत्काल प्रयास किए। अच्छी बात रही कि स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस भी समय पर मौके पर पहुंच गई, जिसके कारण घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका।